Dhania ka pani peene se kya hota hai: क्या आप जानते हैं कि सूखे धनिया के बीजों का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड शुगर लेवल को कम रखने में आसानी हो सकती है।
रोजाना धनिया का पानी पीने के फायदे
सूखे धनिए के बीज पाचन शक्ति को बढ़ाने वाले गुणों से भरपूर होते हैं। वहीं, धनिया के बीजों की चाय पीने से सर्दियों में वेट लॉस करने में भी मदद होती है। धनिया के बीज जो डाइटरी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और साथ ही ये कई जरूरी विटामिंस और मिनरल्स का भी स्रोत हैं। सुबह खाली पेट धनिया के बीजों का पानी या हर्बल टी बनाकर पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, जिनके बारे में हम लिख रहे हैं यहां।
बॉडी डिटॉक्स ड्रिंक
धनिया के बीजों का पानी शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिंस को साफ करने का काम करता है। खाने-पीने की चीजों के साथ शरीर में पहुंचने वाले विषैले तत्व शरीर में जमा होने लगते हैं। ये टॉक्सिंस शरीर को अंदर से बीमार बनाने का काम करते हैं। धनिया के बीजों का पानी पीने से इन टॉक्सिंस को साफ करने में मदद होती है।
डायबिटीज कंट्रोल
धनिया के बीजों का पानी डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। धनिया का पानी पीने से शरीर में शुगर का लेवल बढ़ने से रोकने में आसानी होती है। यह डायबिटीज की बीमारी के मैनेजमेंट में मददगार साबित होता है।
बैड कोलेस्ट्राल कम करे
नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को साफ करने के लिए भी धनिया के बीजों का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। एलडीएल को घटाने में धनिए के बीज का पानी आप नियमित पी सकते हैं। धनिया का पानी पीने से ब्लड का लिपिड प्रोफाइल भी बेहतर होता है।
जॉइंट पेन से आराम
वेट लॉस
धनिया में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं। मेटाबॉलिज्म तेज होने से शरीर में जमा फैट को बर्न करना और वेट लॉस कर पाना आसान हो पाता है। इसीलिए, जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं वे रोजाना धनिए का पानी पी सकते हैं।
व्हाइट डिस्चार्ज में असरदार
महिलाओं को होनेवाली व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से राहत पाने के लिए भी धनिया की चाय और धनिया का पानी पीना लाभकारी होता है। रोजाना 1-2 बार आप धनिया के बीजों का पानी पी सकते हैं। Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।
Post a Comment