नई दिल्ली। 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस की तैयारियां बहुत तेजी से चल रहीं हैं। अतिथियों की सूची भी बनाई गई है और माना जा रहा है कि दुनिया की सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियंतो को समारोह का मुख्य अतिथि बनाया जाएगा। इसके लिए उन्हें न्यौता भी भेजा गया है। हालांकि सरकार की तरफ से ऐसी कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। वहीं एक खबर ये भी आ रही है कि सुबियंतों को समारोह में अतिथि बनाए जाने को लेकर एक पेंच भी फंस गया है। वो पेंच ये हैं कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत से सीधे पाकिस्तान जाना चाहते हैं। भारत सरकार यही नहीं चाहती है कि वह भारत यात्रा को पाकिस्तान दौरे के साथ कनेक्ट करें। माना जा रहा है कि भारत सरकार उन्हें मनाने की कोशश कर रही है कि वह भारत दौरे के बाद सीधे पाकिस्तान न जाएं। सूत्र के हवाले से एक अंग्रेजी अखबार ने लिखा है कि सुबियंतो 26 जनवरी की परेड में मुख्य अतिथि होंगे। मगर अब तक यात्रा के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आम तौर पर इस तरह की घोषणा महीनों पहले ही कर दी जाती है।
खबर के मुताबिक, भारत ने इंडोनेशिया के साथ इस मुद्दे को राजनयिक चैनल के माध्यम से उठाया है। भारत को उम्मीद है कि सुबियंतो को गणतंत्र दिवस समारोह के तुरंत बाद इस्लामाबाद के लिए उड़ान भरने से रोकने में कामयाबी मिलेगी। अगर रिपब्लिक डे परेड के कुछ ही घंटे बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सीधे इस्लामाबाद के लिए उड़ान भरते हैं तो इससे भारत के लिहाज से गलत संदेश जाएगा। खासकर तब जब सीमा पार आतंकवाद जैसे कई मुद्दों पर पाकिस्तान के साथ भारत के संबंध अच्छे नहीं हैं। जबकि इसके उलट भारत और इंडोनेशिया के बीच पारंपरिक रूप से मजबूत संबंध रहे हैं। घोषणा में देरी की वजह यह है कि पाक मीडिया में यह खबर है कि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति 26 जनवरी को तीन दिवसीय यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं। पाकिस्तान से जब से रिश्ते पूरी तरह तल्ख हुए हैं, तब से भारत अपना कोई भी कनेक्शन उससे नहीं चाहता। भारत सरकार हाल के दिनों में विदेशी नेताओं को भारत यात्रा के दौरान अपने कार्यक्रम में पाकिस्तान को शामिल न करने और दोनों देशों के साथ अपने संबंधों को अलग रखने के लिए प्रोत्साहित करती रही है।गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि को लेकर फंसा पेंच, आड़े आ रहे पाकिस्तान कनेक्शन
bySidvicious
-
0
Tags:
National News
Post a Comment